कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 25 • कथा WV0OFCj6cmwUscM8sVH4
1 / 4
एक राजा बहुत दिनों से पुत्र की प्राप्ति के लिये आशा लगाये बैठा था, पर पुत्र नही हुआ। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से सहयोग की बात बताई। सुझाव मिला कि किसी बच्चे की बलि दे दी जाये तो पुत्र प्राप्ति हो जायेगी। राजा ने राज्य में ये बात फैलाई कि जो अपना बच्चा देगा उसे बहुत सारे धन दिये जायेगे। एक परिवार में कई बच्चे थे, गरीबी भी थी, एक ऐसा बच्चा भी था जो ईश्वर पर आस्था रखता था, तथा सन्तों के संग सत्संग में ज्यादा समय देता था। परिवार को लगा कि इसे राजा को दे दिया जाये, क्योंकि ये कुछ काम भी नही करता है, हमारे किसी काम का भी नही।
