कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 55 • कथा YQOCwtBjEWGwZXIKwc3p
1 / 4
चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दौरान लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की आराधना करते हैं. हर दिन का एक अलग रंग और महत्व होता है. माना जाता है कि हर दिन की देवी को एक खास रंग पसंद होता है. इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं. आइए जानें नौ दिन किन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने चाहिए. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि मां शैलपुत्री को पीला रंग बेहद पसंद होता है. इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
