कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 12 • कथा w57WOYWGeX10Kh8EtQrg
1 / 4
प्राचीन काल में स्वायम्भुव मनु के पुत्र राजा प्रियव्रत थे। उनका विवाह मालिनी नाम की कन्या से हुआ था, लेकिन लंबे समय तक उन्हें कोई संतान नहीं हुई। महर्षि कश्यप ने संतान प्राप्ति के लिए एक विशेष यज्ञ कराया, जिसके फलस्वरुप रानी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। किंतु, वह बालक मृत पैदा हुआ था। राजा शोक में डूब गए और अपने मृत पुत्र को लेकर श्मशान चले गए। पुत्र मोह में व्याकुल होकर राजा अपने प्राण त्यागने ही वाले थे कि अचानक आकाश से एक दिव्य विमान उतरा।
