Skip to main content
Part 1 of 4
Aa
पौराणिक कथाएँ 5
पौराणिक कथाएँ 5
पौराणिक पावन कथा
कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 5 • कथा tvk8B7pn6ePaIODwvZZq
1 / 4

एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई, यमराज उसे लेने आये। महिला ने यमराज से पूछा: आप मुझे स्वर्ग ले जाएँगे या नरक। यमराज बोले: दोनों में से कहीं नहीं। तुमनें इस जन्म में बहुत ही अच्छे कर्म किये हैं, इसलिये मैं तुम्हें सीधे प्रभु के धाम ले जा रहा हूं। बुजुर्ग महिला खुश हो गई और बोली: धन्यवाद, पर मेरी आपसे एक विनती है। मैनें यहाँ धरती पर सबसे स्वर्ग-नरक के बारे में सुना बहुत सुना है, मैं एक बार इन दोनों जगहो को देखना चाहती हूँ। यमराज बोले: तुम्हारे कर्म अच्छे हैं, इसलिये मैं तुम्हारी यह इच्छा पूरी करता हूँ। चलो हम स्वर्ग और नरक के रास्ते से होते हुए प्रभु के धाम चलेगें। दोनों चल पडें, सबसे पहले नरक आया। नरक में बुजुर्ग महिला ने जोर-जोर से लोगो के रोने कि आवाज सुनी। नरक में सभी लोग दुबले पतले और बीमार दिखाई दे रहे थे। महिला ने एक आदमी से पूछा: यहां आप सब लोगों कि ऐसी हालत क्यों है। आदमी बोला: तो और कैसी हालत होगी, मरने के बाद जबसे यहां आये हैं, हमने एक दिन भी खाना नहीं खाया।

सनातन ज्ञान धारा • Timeless Spiritual Guidanceकृतान्त शास्त्र संग्रह
1 / 4