कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 7 • कथा diiDE8Xwk0I5RxnYUHsM
1 / 4
जब उद्धव ने भगवान कृष्ण से पूछा: "आप द्रोपदी चीरहरण के समय चुप क्यों रहे? " एक बार उद्धव जी ने भगवान श्री कृष्ण से मित्रता और धर्म पर एक बहुत ही तीखा प्रश्न पूछा। यह संवाद हम सभी के जीवन के लिए एक बड़ा सबक है। उद्धव का प्रश्न: "हे कृष्ण! आप तो अंतर्यामी हैं। आपने कहा कि सच्चा मित्र वही है जो बिना मांगे मदद करे। फिर आप पांडवों के संकट के समय चुप क्यों रहे? आपने युधिष्ठिर को जुआ खेलने से क्यों नहीं रोका? आपने पासे को धर्मराज के पक्ष में क्यों नहीं पलटा? जब द्रोपदी को भरी सभा में घसीटा गया, तब भी आप नहीं आए। आप तब आए जब दुशासन उनका चीर हरण करने लगा। इतनी देरी क्यों?
