Skip to main content
Part 1 of 4
Aa
पौराणिक कथाएँ 7
पौराणिक कथाएँ 7
पौराणिक पावन कथा
कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 7 • कथा v1kOsapYOvI2CynuaDpG
1 / 4

एक ब्राह्मण था रोज पीपल में जल चढ़ावे था। पीपल में से लड़की कहती पिताजी मैं तेरे साथ चलूँगी। ब्राह्मण सूखने लगा। ब्राह्मणी बोली–‘क्यों सूख रहे हो। ’ ब्राह्मण बोला–‘पीपल में से एक लड़की कहती है, पिताजी मैं तेरे साथ चलूँगी। ’ ब्राह्मणी बोली–‘कल ले आना जहाँ छः लड़की हैं वहाँ सातवीं सही। ’ दूसरे दिन ब्राह्मण लड़की को ले आया। उस दिन वह आटा माँगने गया तो थैला भर-भर के मिला। ब्राह्मणी आटा छानने लगी तो लड़की बोली–‘माँ मैं छानूँगी। ’ ब्राह्मणी बोली–‘ना बेटी पावनी, धोली-धोली हो जाएगी। ’ लड़की बोली–‘ना, छानूँगी।

सनातन ज्ञान धारा • Timeless Spiritual Guidanceकृतान्त शास्त्र संग्रह
1 / 4