Skip to main content
Part 1 of 4
Aa
पौराणिक कथाएँ 8
पौराणिक कथाएँ 8
पौराणिक पावन कथा
कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 8 • कथा c0WKjkze7SXUt5YVZu6n
1 / 4

उस समय की बात है जब भगवान विष्णु जी की शादी लक्ष्मी जी से तय हुई थी । शादी की खूब तैयारियां की गई। चारो और हर्षो उल्लास का वातावरण था। सारे देवी -देवता को बारात में चलने के लिए निमंत्रण दिया गया। सारे देवी -देवता आये तो सब भगवान विष्णु से कहने लगे की गणेश जी को नहीं ले जायेंगे। वे बहुत मोटे हैं वो तो बहुत सारा खाते है। दूंद दूछल्या , सूंड सून्डयाला , ऊखल से पाँव , छाजले से कान , मोटा मस्तक वाले है। इनको साथ ले जाकर क्या करेंगे , यही रखवाली के लिए छोड़ जाते हैं और विनायक जी को छोड़कर वे सब बारात में चले गए है।

सनातन ज्ञान धारा • Timeless Spiritual Guidanceकृतान्त शास्त्र संग्रह
1 / 4