कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 21 • कथा Hfx8gU6x2wmaF1APtE7J
1 / 4
एक गांव में गरीब माँ और बेटे रहते थे। भाद्रपद महीने में जब ऋषि पंचमी आई तो बेटा अपनी माँ से बोला ” माँ , मैं अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जाना चाहता हूँ। माँ ने कहा इस गरीबी में बहन के घर क्या लेकर जायेगा । बेटा बोला लकड़ी बेचने से जो भी पैसे मिलेंगे , वही लेकर चला जाऊँगा और वह अपनी बहन के घर पहुँच गया। उस समय बहन सूत कात रही थी सूत का धागा बार बार टूट रहा था। बहन उसे जोड़ने में व्यस्त थी। देख ही नहीं पाई कि भाई आया है। भाई ने सोचा अमीर बहन के मन में गरीब भाई के प्रति प्रेम नही है और वह वापस जाने लगा इतने में बहन का सूत का तार जुड़ गया उसने जैसे ही नज़र उठाई तो देखा भाई जा रहा है।
