कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 21 • कथा MHSjMyqVUNpAj12ECO1g
1 / 4
पंढरपुर में एक धनी-मानी सेठ अपने कल्याण के लिए तुलादन का उत्सव किया करता था। वो पलड़े में एक तरफ़ ख़ुद बैठ जाता था और दिसरी तरफ़ सोना चाँदी तौल कर संतों में बाँट देता था। . एक वैष्णव ने कहा यदि आपने जीवन में नामदेव जी की सेवा नहीं की तो क्या किया। सेठ ने पहले नौकर को भेजा तो नामदेव जी ने कहा हमें आवश्यकता नहीं। . फिर सेठ ने अपने मुनीम को भेजा तो नामदेव जी ने कहा कि ये दूसरे ब्राह्मणों में बाँट दें, हम तो संतुष्ट हैं। फिर वो स्वयं गया और चरणों में प्रणाम किया और दान लेने की प्रार्थना की।
