श्लोक संख्या 1
Ramayana Part 3 : Aranyakand • अध्याय 218a3wMviStNg38bl0ky
1 / 20
लंकापुरी पहुँचकर रावण ने विदेहनन्दिनी सीता को अपने विशाल और ऐश्वर्यशाली अन्तःपुर में पहुँचा दिया। वह कामबाणों से पीड़ित होकर सीता को देखने के लिए बड़ी उतावली के साथ राजमहल में प्रविष्ट हुआ। वहाँ सीता जी राक्षसियों के पहरे में बैठी अश्रु बहा रही थीं। वे समुद्र में डूबती हुई नौका और झुंड से बिछुड़ी हरिणी के समान अत्यंत दीन और व्याकुल दिखाई दे रही थीं।
