कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 33 • कथा xTjHamZx3t5zMltomzxb
1 / 4
एक ऐसा मंदिर जहां का प्रसाद घर नहीं लाया जाता भारत में आज भी कई ऐसे मंदिर हैं, जो रहस्यों से भरे हुए हैं। हर मंदिर की अपनी एक गाथा और महत्त्व है। इन्हीं मंदिरों मे से एक है मेहंदीपुर बालाजी। राजस्थान के दौसा ज़िले में पहाड़ियों के बीच मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर स्थित है। यहां आपको कई विचित्र नज़ारे देखने को मिलेगें, जिन्हें पहली बार देख कर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। यहां हर दिन, दूर-दूर से ऊपरी चक्कर और प्रेत बाधा से परेशान लोग मुक्ति के लिए आते हैं। 2 बजे लगता है दरबार भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं के निवारण के लिए यहां आने वालों का तांता लगा रहता है। इस मंदिर में प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा की मूर्ति है।
