कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 38 • कथा VUhPVbqR0AgrNquqRy6C
1 / 4
एक बुढ़िया थी। वह बहुत ही गरीब और दृष्टिहीन थीं। उसके एक बेटा और बहू थे। वह बुढ़िया सदैव गणेश जी की पूजा किया करती थी। एक दिन गणेश जी प्रकट होकर उस बुढ़िया से बोले- 'बुढ़िया मां! तू जो चाहे सो मांग ले। ' बुढ़िया बोली- 'मुझसे तो मांगना नहीं आता। कैसे और क्या मांगू? ' तब गणेशजी बोले - 'अपने बहू-बेटे से पूछकर मांग ले।
