Skip to main content
Part 1 of 4
Aa
पौराणिक कथाएँ 26
पौराणिक कथाएँ 26
पौराणिक पावन कथा
कथा प्रसंग 1
पौराणिक कथाएँ 26 • कथा iRY5m0G2n3bwt75nHiv7
1 / 4

एक संत एक छोटे से आश्रम का संचालन करते थे। एक दिन पास के रास्ते से एक राहगीर को पकड़कर अंदर ले आए और शिष्यों के सामने उससे प्रश्न किया कि यदि तुम्हें सोने की अशर्फियों की थैली रास्ते में पड़ी मिल जाए तो तुम क्या करोगे ? वह आदमी बोला - "तत्क्षण उसके मालिक का पता लगाकर उसे वापस कर दूंगा अन्यथा राजकोष में जमा करा दूंगा। " संत हंसे और राहगीर को विदा कर शिष्यों से बोले -" यह आदमी मूर्ख है। " शिष्य बड़े हैरान कि गुरुजी क्या कह रहे हैं ? इस आदमी ने ठीक ही तो कहा है तथा सभी को ही यह सिखाया गया है कि ऐसे किसी परायी वस्तु को ग्रहण नहीं करना चाहिए।

सनातन ज्ञान धारा • Timeless Spiritual Guidanceकृतान्त शास्त्र संग्रह
1 / 4